अलग – अलग दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार घायल

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंदुरिया स्थित शिकारपुर मार्ग एवं सिन्दुरिया – झनझनपुर मार्ग पर हुई मोटरसाइकिल दुघटनाओं में दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये । स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजवाया गया।
सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसंतपुर खुर्द निवासी दैनिक समाचार पत्र का हाकर 35 वर्षीय दुर्विजय यादव सिंदुरिया चौराहे से अखबार लेकर बाटने के लिए सिन्दुरिया – शिकारपुर मार्ग से जा रहे थे। अभी वह चौराहे से कुछ ही दूर तक पहुंचे ही थे कि उसी दौरान कुत्तो के झुण्ड ने उन्हें घेर लिया और वह मोटरसाइकिल सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सिन्दुरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
इसी प्रकार जनपद के चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरिया निवासी 30 वर्षीय राजेश अपनी पत्नी को बैठाकर मोटरसाइकिल से रविवार की रात 8. 30 बजे अपने घर खजुरिया जा रहे थे। अभी वह सिन्दुरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के समीप तक ही पहुंचे ही थे। उसी दौरान पिपरा कल्याण की ओर से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने राजेश की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गये।ग्रामीणों की मदद से राजेश को इलाज के लिए सिन्दुरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सवार भागने में कामयाब हो गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
प्रमोद कुमार मौर्य




