महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

फ्यूल वितरण पर प्रशासन का नया फरमान,एक बार मे दस लीटर ही ले सकेंगे डीजल, आधार कार्ड दिखाने पर गृह तहसील मे मिलेगा डीजल

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पेट्रोल–डीजल को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश दिया है,डब्बे में डीजल की मात्रा को किया निर्धारित,अब एक बार में अधिकतम 10 लीटर ही डीजल ले सकेंगे उपभोक्ता। डिब्बे में पेट्रोल की बिक्री को पूर्णतया रोकने का दिया निर्देश दिया गया है।

डिब्बे में डीजल अपने तहसील अंतर्गत ही ले सकेंगे उपभोक्ता, आधार कार्ड दिखाना होगा।बारम्बार तेल खरीद करने वालों को चिन्हित करने हेतु पेट्रोल पंपों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने एसडीएम/डिप्टी कलेक्टरों के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर प्रवर्तन और जांच की कार्यवाही का दिया निर्देश। अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आज 1100 किलो लीटर डीजल और 900 किलो लीटर पेट्रोल का स्टॉक है उपलब्ध।

जिलाधिकारी ने नहरों में समय से पानी छोड़ने हेतु सिंचाई विभाग को दिया निर्देश, ताकि किसानों को सिंचाई की न होने पाए समस्या।

 

अवैध खनन पर जिलाधिकारी का सख्त रुख।

रात में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम चलाए गहन अभियान।

अवैध खनन पर शिकंजा कसने का दिया निर्देश।

किसी हाल में अवैध खनन नहीं है स्वीकार्य: जिलाधिकारी

बिना नंबर के डंपर, लोडर, जेसीबी सहित अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को तत्काल सीज करने का दिया निर्देश।

फॉर्मर रजिस्ट्री और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर भी दिया निर्देश।

ग्राम स्तर के कर्मचारियों को फील्ड में निकालें और फॉर्मर रजिस्ट्री के काम को समयबद्ध तरीके से मिशन मोड में करें पूरा।

एसडीएम और बीडीओ को प्रभावी पर्यवेक्षण का दिया निर्देश।

वाइब्रेंट विलेज के लिए शुक्रवार तक कार्ययोजना हेतु प्रस्ताव भेजने हेतु संबंधित विभागों दिया निर्देश।

एसडीएम प्रस्तावों हेतु जमीन चिन्हित कर जल्द से जल्द प्रेषित करें सूचना।

स्थानीय ग्रामीणों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए भेजें प्रस्ताव।

वीसी कर संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश।

जिलाधिकारी ने कहा कि एक्शन में आयें अधिकारी और मिशन मोड में करें काम।

सुनील कुमार श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!