नगर पालिका अध्यक्ष ने टूटी पेयजल पाइपलाइन का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंच दिए मरम्मत के निर्देश
साफ-सफाई व्यवस्था का भी किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महराजगंज:(न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने निचलौल रोड स्थित नेशनल रोड पर पेयजल पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को बुलाकर पाइपलाइन को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने सक्सेना चौराहा स्थित पथ पार्क पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मऊपाकड़ चौराहे पर नियमित रूप से एवं सही तरीके से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ड्राइवर और कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सफाई नायक कलामुदीन, रजवंत तथा किशन वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




