
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन पर थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है । साथ ही वैध कागजात न दिखाने पर मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर – ट्राली को सीज कर दिया गया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप-निरीक्षक मिथलेश कुमार, हे.का मनीष सिंह, का. कृष्ण कुमार मौर्य, हे.का. बृजेश यादव, का सत्यप्रकाश एवं का. विशाल भारती की टीम गुरुवार की देर रात को क्षेत्र में गश्त और भ्रमण पर थी । इसी दौरान थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा के पास मिट्टी लदी एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर – ट्राली आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर जांच किया गया। साथ ही ट्रैक्टर – चालक से वाहन से संबंधित आवश्यक अभिलेख तथा मिट्टी परिवहन से जुड़े वैध प्रपत्र की मांग की गयी ।
ट्रैक्टर चालक द्वारा वाहन या मिट्टी परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बिना किसी वैध कागजात और अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन किये जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते ट्रैक्टर – ट्रॉली (लदी हुई मिट्टी सहित) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया। उन्होंने बताया कि सीज किये गये वाहन को थाना परिसर में लाकर खड़ा कराया गया है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद मौर्य




