ग्राम पंचायत विकास योजना का हुआ विशेष प्रशिक्षण

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से ब्लाक सभागार मिठौरा मे ग्राम सचिवों, पंचायत सहायको को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया।
इस दौरान एडीओ पंचायत मिठौरा कौशल किशोर सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है। यदि योजनाएं स्थानीय आवशयकताओं और जनभागीदारी के आधार पर तैयार की जाएं तो सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास संभव हो सकेगा। मास्टर ट्रेनर ओम प्रकाश ने ग्राम स्वराज पोर्टल पर जीपीडीपी योजना अपलोड करने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी तकनीकी बारीकियों को समझाते हुये ग्राम पंचायत विकास योजना के विभिन्न चरणों, ग्राम सभा से लेकर योजना निर्माण, अनुमोदन एवं क्रियान्वयन की पूरी प्रक्रिया जीपीडीपी वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को योजना निर्माण की प्रक्रिया को सरल, व्यवहारिक और चरणबद्ध तरीके से समझाया गया।
प्रशिक्षण के समापन पर अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में जरूरत आधारित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं जनसहभागिता वाली विकास योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास को नई गति मिल सके। इस अवसर पर सर्वोत्तम विश्वकर्मा, सत्यम चौधरी, सुनील गुप्ता, राजन गुप्ता, अभिषेक शर्मा, सुधीर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




