महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

प्रशासक बनाए जाने पर प्रधानों ने शासन को दिया धन्यवाद 

प्रधानों ने मिठाई बांटकर जताया हर्ष

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। विकास खण्ड मिठौरा में मंगलवार को ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के शासनादेश के बाद प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गयी । अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में विकास खण्ड मिठौरा परिसर में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

इस दौरान अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा कि प्रधानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया है। शासनादेश जारी होने के बाद प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रघुनाथ पटेल के नेतृत्व में सभी प्रधान एकत्र हुए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। ब्लाक अध्यक्ष रघुनाथ पटेल ने कहा कि शासन के इस निर्णय का हम सभी ग्राम प्रधान हृदय से स्वागत करते हैं।

इससे गांवों में विकास कार्य निर्बाध रूप से चलाते रहेंगे। सभी प्रधानों ने उत्तर प्रदेश शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्यामानन्द, सच्चिदानंद मौर्य , बृहस्पति यादव, उमेश सहानी, मुन्नी पटेल, नागेंद्र कुमार, चंद्रमणि, उदयभान, डा. अवध किशोर, नागेंद्र यादव, शेषमणि , अनिल मद्देशिया, सत्येंद्र गौतम एवं कन्हैया सहानी समेत तमाम प्रधान मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!