प्रेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
नकलविहीन परीक्षा का दिया निर्देश,कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण,सकुशल परीक्षा संपन्न

महराजगंज (न्यूज पैच)। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शासन द्वारा नियुक्त प्रेक्षक/ पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक एस पी उपाध्याय ने परीक्षा के अंतिम दिन जनपद मुख्यालय के सात केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही नकलविहीन परीक्षा करने का केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिया।
मिलीजनकारी के अनुसार जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों से शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के अंतिम दिन सभी केंदों पर सकुशल एवं शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन भी शासन द्वारा नामित प्रेक्षक/ पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक श्री उपाध्याय ने जनपद मुख्यालय के जवाहर लाल नेहरू स्मारक महाविद्यालय, जी एस वी एस इंटर कालेज, महाराजगंज इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, अंबेडकर महाविद्यालय व महामाया पॉलीटेक्निक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर सकुशल, शांतिपूर्वक एवं नकलविहीन परीक्षा हुई l




