औरहियां में मंगलसूत्र लेकर फरार हुए ठग : मामले में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ पति के मौत का खौफ दिखा कर तंत्र - मंत्र के बहाने महिला का मंगलसूत्र लेकर ठग हो गए थे फरार

पनियरा ( महराजगंज ) । न्यूज पैच । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम औरहियां के कोमर टोले पर मंगलवार को दोपहर में गांव में दो ठग एक मोटरसाइकिल से गए । गांव के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर भिखारी का भेष बना कर गांव में भीख मांगने के बहाने एक महिला को अकेला देख उसके पति की असमायिक मौत हो जाएगी यह कह कर उसे डराते हुए झाड़ – फूक के बहाने उसका सोने का मंगलसूत्र लेकर ठग फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल सक्रीय हो गईं सिसिटीबी फुलेज का सहारा लेकर जांच – पड़ताल करती रही । इस बावत एसओ पनियरा कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि ठगों को पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है लगातार दबिश दी जा रही है । शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बहुत जल्द उक्त मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिन में दो युवक एक बाइक से उक्त टोले पर पहुंचे । बाइक गांव के बाहर खड़ी कर वे पैदल गांव में भीख मांगने लगे और तंत्र-मंत्र का ढोंग करने लगे । गांव निवासी इंद्रावती उस समय घर में अकेली थी , उसके पति लक्ष्मी मजदूरी करने गए थे ।
ठगों ने महिला को डराया और कहा कि तुम्हारे पति की असमायिक मौत हो जाएगी इससे बचने का उपाय बता कर उस महिला को अपने झांसे में ले लिया । उपाय के नाम पर ठगों द्वारा यह कहा गया कि आधे घंटे तक तुमको किसी से बात नही करनी है । उसका मंगलसूत्र उतरवा लिया और पलक झपकते ही गांव के बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए ।
ग्रामीणों के अनुसार बाहर खड़ी बाइक का नंबर व ठगों की फोटो किसी ने ले ली है । सूचना पर डायल 100 ब पनियरा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच करने में जुट गई थी । ठगी का मामला कुछ ही देर में क्षेत्र में फैल गया आस – पास के लोग हकीकत जानने के लिए उक्त महिला के घर पहुंच कर मामले की कहानी सुन अवाक रह गए ।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




