ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

रामपुर उत्सव  चिकित्सा शिविर में 182 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार, 140 को वितरित किए गए चश्मे

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। दो दिवसीय रामपुर उत्सव के दूसरे दिन आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कुल 182 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में 140 मरीजों की आंखों की जांच के उपरांत उन्हें पुणे की शची मिश्रा की ओर से चश्मा प्रदान किया गया। इस चिकित्सा शिविर में रामपुर बुजुर्ग, रेहाव, लक्ष्मण थरुवा, नदवा बाजार के मरीज शामिल हुए और उन्होंने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए चिकित्सकों से सलाह लिया l इसके अतिरिक्त मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

शिविर में कमर दर्द, पेट दर्द, सिरदर्द, बुखार सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी के अनुसार खानपान, दिनचर्या और आवश्यक परहेज की भी जानकारी दी। जांच के दौरान महिलाओं में कमर दर्द की शिकायत अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिली।

जिला चिकित्सालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से भेजी गई चिकित्सकीय टीम में डॉ. पीएन सागर, डॉ. अहमद एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके वर्मा सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। आंखों की जांच में समीना, अमन एवं हरिकेश कुमार ने योगदान दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज से आशीष दुबे, आशुतोष शुक्ला एवं नेत्र परीक्षक मोहम्मद जफर तथा संतराज सीजन आई हॉस्पिटल से जुड़े आदित्य शुक्ला एवं वीरेंद्र कुमार ने भी मरीजों की नेत्र जांच की। जिला चिकित्सालय की टीम ने ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच के साथ सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दवाएं वितरित कीं।

डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि कमर दर्द, सिरदर्द एवं पेट दर्द जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार कमर दर्द होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। महिलाओं में कमर दर्द की समस्या के पीछे मांसपेशियों की कमजोरी, कैल्शियम एवं विटामिन डी की कमी जैसे कारण हो सकते हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और उचित दिनचर्या अपनाकर कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

इस दौरान रामपुर उत्सव के संयोजक डॉ. अमरनाथ, डॉ. विश्वंभर नाथ शर्मा, डॉ. शीतांशु कुमार, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. शांतिशरण मिश्र, के के शुक्ला कनक शर्मा, नियाज अहमद, संतोष श्रीवास्तव, देवेश कुमार, दिव्यांश पांडेय, दिलीप कनौजिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!