महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

आलोक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का हुआ शुभारंभ : हॉस्पिटल खोल कर इलाज करना पुनीत कार्य : राजीव नयन 

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। हॉस्पिटल खोल कर मरीजों का इलाज करना पुनीत कार्य है , लोगों की सेवा करने का बेहतर माध्यम है । डॉक्टर ईश्वर का दूसरा रूप होता है इस भरोसे को हमेशा कायम रखना भी डॉक्टर का फर्ज होता है । ये बाते शुक्रवार को मुजुरी रोड, भवानीपुर – गांगी बाजार में स्थित आलोक हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर के उदघाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक सिद्धार्थनगर विभाग राजीव नयन ने कही ।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हर सुविधा से सुसज्जित हॉस्पिटल खुलने से क्षेत्रीय लोगो को इलाज कराने में बहुत आसानी होगी साथ ही लोगो को इलाज कराने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा ।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर योगेन्द्र यादव ने कहा कि वह राजनीति से जुड़े हुए हैं जनता की सेवा करना उनके रग – रग में बसा हुआ है इसी सोंच के तहत उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में उक्त हॉस्पिटल को खोला है ताकि जनता की सेवा का एक माध्यम यह भी बने । उनकी सोंच पैसा कमाना नही बल्कि उचित पैसे में मरीजों का इलाज करना है ।

इस दौरान प्रमुख रूप से रामरतन डिग्री कालेज रामपुर पट्टे चौराहा के प्रबन्धक रामचन्द्र यादव , जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा , दीपक त्रिपाठी , प्रदुम्मन सिंह , अरविन्द सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

औसाफ आलम खां सोनू

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!