क्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

परसामलिक पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर चला अभियान, बीएनएसएस की धाराओं में भेजे गए कोर्ट 

महराजगंज (न्यूज पैच ब्यूरो)। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना परसामलिक की टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 व 135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थानाध्यक्ष परसामलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग आपसी रंजिश को लेकर माहौल खराब करने की फिराक में हैं। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और किसी भी वक्त मारपीट या बलवा होने की आशंका थी।

परसामलिक थाने के उप निरीक्षक रामजीत का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश, हीरा, रामू, अरविन्द, शीला परसामलिक के निवासी हैं। इनको पाबंद कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहीं रात में पैदल गश्त, सीसीटीवी से निगरानी और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। बीट सिपाहियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांव के संभ्रांत लोगों से समन्वय कर छोटी-बड़ी सूचनाओं को तुरंत थाने तक पहुंचाएं। परसामलिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। वारंटी, वांछित व शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!