
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद की चौक थाने की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान चौक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल कुमार एवं हे.का. राम अयोध्या यादव की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौक निवासी 33 वर्षीय वारंटी महेश साहनी पुत्र रामचन्दर को गिरफ्तार कर लिया गया और विधि कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध भादवि की धारा 452, 427, 323, 504, 506 व 3 (1) ध , 3 (2) (व ) एससी / एसटी में मुकदमा दर्ज था।
प्रमोद मौर्य




