क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन
एक गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा न्यायालय एसीजेएम – 03 द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू ) के अनुपालन में थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी 75 वर्षीय नबी हसन पुत्र मोहर अली को उप निरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं हे.का. अरहाद हुसैन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायायलय भेज दिया गया।
प्रमोद कुमार मौर्य




