टीईटी प्रकरण को लेकर सासंद आवास पहुचे शिक्षक,2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षको को टीईटी से मुक्त रखने का अध्यादेश लाने की उठाई मांग

महराजगंज।(न्यूज पैच)। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर देश के समस्त सांसद को पत्रक दिए जाने के क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह तथा जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक सासंद आवास पहुचे। सासंद के अनुपस्थिति मे उनके प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा को 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी.ई.टी परीक्षा से मुक्त करने हेतु संसद में मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर आवश्यक संविधान संशोधन हेतु ज्ञापन सौपा।
सांसद प्रतिनिधि ने शिक्षको को आश्वस्त करते हुए कहा संगठन की मांग को शीघ्र ही माननीय सांसद को उचित माध्यम से प्रेषित कर दिया जाएगा ।जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षक टीईटी योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने से मुक्त थे। बाद में यह निर्णय थोपना न्यायसंगत नहीं। 2017 के संशोधन के उपरांत सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के क्रम में शिक्षकों नौकरी पर खतरा उत्पन्न हो गया है, जिसका निराकरण संसद में अध्यादेश लाकर किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षकों की सेवा को सरकार सुरक्षित करे ।जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक किसी परीक्षा से पीछे नहीं हट रहा लेकिन यह अन्याय है और हम सभी इसके लिए संघर्ष करेंगे ।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली ,जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक तहसील प्रभारी डॉ0 सुधाकर राय, दिनेश मणि त्रिपाठी, नवीन शुक्ला, व दुर्गेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, हरीश शाही, अलाउद्दीन खां, अरविंद गुप्ता , धन प्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्र, विजय प्रताप पांडेय, विजय यादव मंत्री राजेश यादव, हरिश्चंद्र चौधरी, मनोज वर्मा, अनूप कुमार, वीरेंद्र मौर्य, जगत सिंह, धीरज शाही, धन्नू चौहान, चन्द्रभूषण पटेल, विनोद कुमार तथा तहसील सह प्रभारी सतीश गुप्ता ब्लॉक एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य गण राकेश सिंह, संजय वर्मा, कृष्णदेव, सिंधु द्विवेदी , दयानंद त्रिपाठी, मनोज यादव, सुशील सिंह, रजत शुक्ला , अमरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।




