ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
नाबालिग भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा निवासी एक पीड़िता की तहरीर पर उसकी 17 वर्षीया नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने के मामले में उसके गांव के ही एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
इस दौरान पीड़िता की माँ ने सिन्दुरिया पुलिस को दिये गये तहरीर में आरोप लगाते हुए अवगत करायी है कि उसकी 17 वर्षीया नाबालिग लड़की को उसके गांव का ही साहेब अली पुत्र खुशबुद्दीन 14 जुलाई को करीब 11 बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी साहेब अली पुत्र खुशबूदीन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
प्रमोद कुमार मौर्य




