ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

पगडंडियों से लाल मिर्च सरहद पार कर तस्कर मालामाल

सुरक्षा कर्मी नजर पड़ी तो दबोच लिए जाते तस्कर अन्यथा पलक झपकते ही सरहद पार 

महराजगंज (न्यूज पैच ब्यूरो)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सुरक्षा कर्मी सक्रीय हैं। बार्डर की पगडंडियों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। नेपाल भेजने के लिए रखी गई तीन बोरी मिर्च सुरक्षाकर्मियों ने बरामद की। लाल मिर्च की नेपाल में बढ़ती मांग को देखते हुए तस्कर इसे सरहद पार करने लगे हैं। सुरक्षाकर्मियों की चौकसी से बरामगदी हो गई।

जानकारी के अनुसार, 30 जून को ग्राम शेष फरेन्दा पंचायत भवन जाने वाले मार्ग पर नो-मैन्स लैंड के पास तीन साइकिल पर लावारिस अवस्था में रखी गई तीन बोरी लाल मिर्च एवं छह बोरी खुली लाल मिर्च बरामद की गई। प्रथम दृष्टया उक्त माल नेपाल राष्ट्र में अवैध रूप से तस्करी किए जाने हेतु रखा गया था। इसकी बरामदगी होने के बाद यह जानकारी मिली की तस्कर इसे सरहद पार करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कैरियरों के जरिए इसे सरहद पार भेजा जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ती है तो दबोच लिए जाते हैं, अन्यथा तस्कर आसानी से सरहद पार हो जाते हैं।

नेपाल में सूखी लाल मिर्च की मांग और दाम दोनों भारत के मुकाबले ज्यादा हैं। वहां सब्जी, अचार और मसाला उद्योग में इसकी खपत अधिक है। भारत में 120-140 रुपये किलो बिकने वाली अच्छी क्वालिटी की मिर्च नेपाल में 200-220 रुपये नेपाली करेंसी में बिक जाती है। मुनाफा दोगुना होने के कारण सरहद के तस्कर अब चावल, खाद और कपड़े के साथ-साथ मसालों की तस्करी में भी जुट गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, तस्कर अब छोटे-छोटे कैरियरों को 10-15 किलो की खेप देकर पगडंडी के रास्ते भेजते हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कैरियर बनाकर बॉर्डर पार कराते हैं ताकि शक न हो। दिन में खेतों में छुपाकर रखते हैं और रात होते ही नो-मैन्स लैंड पार कर देते हैं। बार्डर पर ड्रोन, नाइट विजन कैमरा और डॉग स्क्वॉड की मदद से निगरानी बढ़ाई गई है। गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को तस्करी के दुष्परिणाम बताए जा रहे हैं। जो ग्रामीण सूचना देंगे, उनका नाम गोपनीय रखने की बात कही जाती है।

भारत-नेपाल की 84 किमी खुली सीमा महराजगंज जिले से लगती है। रोटी-बेटी का संबंध होने के कारण आवाजाही आम है, पर इसी का फायदा तस्कर उठाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कार्रवाई से तस्करों के मंसूबे फेल हो रहे हैं, मगर तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सरहद पर निगरानी तेज कर दी गई है। कहीं संदिग्ध गतिविधि दिखने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!