शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परसामीर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त प्रकरण में पीड़िता द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आदेश के क्रम में थाना सिन्दुरिया में बीएनएस की धारा 69, 351(2) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान न्यायालय के समक्ष अंकित कराया गया। उपलब्ध साक्ष्यों, न्यायालय में दर्ज बयान एवं अन्य विवेचनात्मक तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर 3 जुलाई को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, हे.का. बृजेश यादव, का.धर्मवीर सिंह, का.कन्हैया वर्मा एवं का. नितेश प्रसाद की पुलिस टीम ने आरोपी शाहिद अली पुत्र जलालुद्दीन निवासी ग्राम मिठौरा को परसामीर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
प्रमोद कुमार मेरी




