दुःख की घड़ी में दो पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे सपा नेता सुरेंद्र भारती
हाईटेंशन हादसे के मृतक के परिजनों को पांच हजार और नदुआ में मृतक के परिवार को चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। समाजवादी पार्टी के नेता सुरेंद्र कुमार भारती मंगलवार को मिठौरा क्षेत्र के दो शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने की भी मांग की।
सबसे पहले वह दरहटा टोला लालपुर निवासी प्रदीप कुमार भारती के घर पहुंचे। प्रदीप की तीन अगस्त को महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में एक मकान पर काम करते समय हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रशासन की ओर से कोई राहत सहायता नहीं मिली। इस पर सुरेंद्र कुमार भारती ने अपर जिलाधिकारी डा. प्रशांत कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर राहत आपदा कोष से तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह से बातचीत कर संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
इसके बाद सपा नेता नदुआ गांव पहुंचे, जहां रविवार को फंदे से लटका शव मिलने वाले युवक रमेश चौहान के पुत्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान फिरोज आलम, अरमान, सदरेआलम, गणेश यादव, शिब्बन यादव, तिलकधारी, पंकज, सोनू गुप्ता, प्रदीप भारती, बबलू भारती, मोहम्मद यूसुफ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




