डिप्टी सीएमओ डा. केपी सिंह अध्यक्ष व डिप्टी सीएमओ डा. वीर विक्रम सिंह उपाध्याय निर्वाचित
डिप्टी सीएमओ डा. राजेश द्विवेदी सचिव तो डा. रोमा गुप्ता महिला उपाध्यक्ष चुनी गई, आम सहमति से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, जिला चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

महराजगंज / सिन्दुरिया ।(न्यूज पैच)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रांतीय चिकित्सा सेवासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न हो गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव आम सहमति के आधार पर निर्विरोध सम्पन हुआ। डिप्टी सीएमओ डा. केपी सिंह अध्यक्ष, डिप्टी सीएमओ डा. वीर विक्रम सिंह व डा. अरुण गुप्ता जिला उपाध्यक्ष तथा डिप्टी सीएमओ डा. राजेश द्विवेदी सचिव चुने गए।
इसी प्रकार डा. रोमा गुप्ता महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। वित्त सचिव डिप्टी सीएमओ डा. अखिलेश यादव तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य डा. अमित विक्रम सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रदीप कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रिटर्निंग अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा. अखिलेश यादव ने बताया कि चुनाव से पूर्व अधिवेशन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. केपी सिंह पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए नयी कार्यकारिणी के चुनाव से पहले पिछले कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रदीप कुमार तथा रिटर्निंग ऑफिसर व डिप्टी सीएमओ डा. अखिलेश यादव की देखरेख में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेन्द्र कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके द्विवेद्वी, जिला परामर्शदाता डा. राकेश कुमार, जिला संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. एवी त्रिपाठी आदि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
प्रमोद कुमार मौर्य




