ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन विभाग द्वारा वितरित किये गए पौधे

पनियरा, महराजगंज। (न्यूज पैच)। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बांकी रेंज पनियरा के वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश नायक द्वारा ब्लाक सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधा वितरित कर जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश नायक ने कहा कि सरकार की मन्सा को शत / प्रतिशत सफल बनाने के लिए आयोजन कर एक – एक ब्यक्ति को जागरूक किया जा रहा है राष्ट्र हित मे आप सब एक – एक पौधे तो लगाएं ही साथ अपने आसपास के लोगो को भी पौधे लगाने के लिए जागरूक करे व इसके महत्व को भी बताये ।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी पनियरा अमीय कुमार शशि , ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकृति नायक आदि लोग मौजूद रहे ।
आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




