समारोह पूर्वक मनायी गई गाँधी व शास्त्री जयंती

पनियरा ( महराजगंज)। न्यूज पैच।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को विभाग के निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में झंडारोहण किया गया।उसके बाद अपने अपने ढंग से विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुछ विद्यालय तो सरकारी आदेशों को धता बताते हुए विद्यालयों में छुट्टी कर दिया गया था।
विभागीय आदेशों के अनुपालन में स्थानीय पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय में प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने झंडारोहण किया।दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुसपारचन कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी के जीवन के आदर्शो पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को हनुमान सिंह, शिव नारायण वर्मा,राम नारायण सिंह,राजेश भारती से,सुनील गुप्ता, अब्दुल्ला, मुकेश,अरुण , कमलेश आदि ने संबोधित किया।जबकि कार्यक्रम का संचालन राम ललित ने किया। इसके बाद विद्यालय में अंतर कक्षीय विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगो में गुलजार आलम,उपदेश चौरसिया, पुष्पा गुप्ता,पूनम सिंह, नूरचश्मी,माया वर्मा,मोनीता,चंदू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




