टॉप न्यूज़महराजगंजयुवायूपी
Trending

पनियरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ, रैली का नेतृत्व विधायक व चेयरमैन ने किया

पनियरा (महराजगंज)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास क्षेत्र पनियरा के कम्पोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना कर की गई। गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस रैली में स्कूली बच्चों ने नगर भ्रमण कर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और सभी अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प एवं सुंदरीकरण कार्यों की जानकारी देते हुए शिक्षा के बेहतर माहौल पर जोर दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने अभिभावकों की सोच में बदलाव की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर पर परिषदीय विद्यालयों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं एआरपी संजय शुक्ल ने बताया कि विद्यालयों में डिजिटल संसाधन, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस दौरान नवप्रवेशी एवं मेधावी छात्रों को किताब, बैग, कॉपी, स्टेशनरी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजेश पाल, प्रेमनाथ शर्मा, हरीश शाही, उमेश प्रजापति, आनंद पांडेय रामसुंदर, बनारसी प्रदीप, मुरली सहित तमाम शिक्षक और अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आफताब आलम खान

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!