ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शिव मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, नेपाल सीमा पर पुलिस अलर्ट

महराजगंज।(न्यूज पैच)। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा। इसे देखते हुए तैयारी की जा रही है। जनपद पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा में 11 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 35 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 44 मुख्य आरक्षी, 141 आरक्षी, 45 महिला आरक्षी, 15 यातायात पुलिसकर्मी, 01 प्लाटून पीएसी, 02 एफटी, 01 एपीगार्द की तैनाती रहेगी। नेपाल सीमा पर पुलिस अर्लट रहेगी।

श्रावण मास के दौरान थाना ठूठीबारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर एवं थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर कटहरा सहित जनपद के प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश, बिहार एवं नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार एवं श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में मंदिर परिसरों, कांवड़ मार्गों, मेला क्षेत्रों, बाजारों, पार्किंग स्थलों, जलाभिषेक मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग एवं मेला क्षेत्र में गश्त एवं सतत निगरानी। सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा सभी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित पुलिस की जाएगी। भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा सुचारु यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की यूपी-112 एवं स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग को संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाया गया है व रिस्पांस टाइम की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों एवं सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी, आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया एवं मीडिया सेल को सक्रिय रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह का तत्काल खंडन एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। रेलवे, स्वास्थ्य, नगर निकाय, विद्युत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मंदिर परिसरों में एंटी-सैबोटाज चेकिंग, होटल-ढाबों व दुकानों पर रेट लिस्ट का प्रदर्शन तथा ओवरचार्जिंग रोकने के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु मॉक ड्रिल, रिहर्सल, एम्बुलेंस, क्रेन एवं अन्य आपातकालीन संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नेपाल सीमा एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखते हुए सघन चेकिंग एवं प्रभावी निगरानी की जाएगी।

महराजगंज पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से अपील करती है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें, धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें, वाहनों का सुरक्षित संचालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल-112 पर दें।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!