बिहार के युवक की मुजुरी पुल के नीचे नाले में नहाते समय हुई मौत
पाकेट में मिले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच )। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजुरी पुल के नीचे नाले में देर शाम एक युवक शरीर से कपड़ा उतार कर उसमें कूद गया । मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आस – पास के लोग पहुंचे और उसे कड़ी मेहनत कर नाले से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
घटना में प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक के पाकेट से जो आधार कार्ड मिला उसके अनुसार विपिन शाह पुत्र श्याम सुंदर शाह निवासी पोस्ट आफिस के पास ग्राम रहटा जनपद मधेपुर , बिहार उम्र लगभग 37 वर्ष लिखी हुई है ।
स्थानीय लोगो ने पुलिस को बताया कि सम्बंधित ब्यक्ति कई महीनों से क्षेत्र घूमता – फिरता था जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसकी दिमागी हालत बहुत अच्छी नही थी । इस संबमध मे थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है । परिजनों के पहुंचने के बाद शव के शिनाख्त होंते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




