पंखे की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
स्कूल से पढ़ कर लौटी थी घर ग्राम सभा सौरहां का मामला

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहां मे एक सात वर्षीय मासूम बच्ची स्कूल से पढ़ कर घर लौटी । गर्मी से परेशान छात्रा ने रूम में लगे पंखे को चलाया और पंखे को अपनी ओर घुमा रही थी कि इसी दौरान विद्युत करंट उतर गया जिससे वह वहीं गिर गयी । घटना के समय बच्ची के माता – पिता घर पर मौजूद नही थे मौके पर मौजूद बाबा आवाज सुन कर मौके पर पहुचे तो बच्ची गिरी पड़ी थी उसे इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल पर ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही मासूम बच्ची ने दुनियां को अलविदा कह दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सौरहां के सांई टोला निवासिनी सोफिया पुत्री मोहम्मद शरीफ शनिवार को प्रतिदिन की तरह स्कूल में पढ़ने गई थी । छुट्टी होने के बाद वह घर लौटी तो पंखे को चलाया और गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे को अपनी ओर घुमा रही थी कि करंट उतर गया और उसकी मौत हो गई । उक्त हादसे से पूरा परिवार सदमे में है सभी का रो – रो कर बुरा हाल है ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




