ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

डिजिटल जनसुनवाई में 62 फरियादियों की समस्याओं का कराया निस्तारण

जिले से बाहर रहने पर भी जनसमस्याओं से जुड़े रहने के लिए शुरू की गई डिजिटल जनसुनवाई

महराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की। महराजगंज स्थित उनके आवास के कैंप कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके निस्तारण की कार्रवाई कराई। इस दौरान ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, नंदकिशोर तिवारी, जीयन प्रसाद खटिक, सतीश चौहान, रेहाना, रीता सहित 62 लोगों की समस्याओं को केंद्रीय मंत्री ने सुना और निस्तारण के निर्देश दिए।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की व्यस्तता और अक्सर जिले से बाहर रहने के कारण जनसमस्याओं को सीधे सुनने के लिए डिजिटल जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह शनिवार को सुबह नौ से दस बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई निर्धारित है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री की अति व्यस्तता के कारण इस सप्ताह जनसुनवाई रविवार को आयोजित की गई।

महराजगंज स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित अर्जियां प्रस्तुत कीं। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने फरियादियों की अर्जियां प्राप्त कीं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद सानन्दन पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फरियादियों को केंद्रीय मंत्री से रूबरू कराया।

पंकज चौधरी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग और फोन के माध्यम से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

डिजिटल जनसुनवाई की इस व्यवस्था से केंद्रीय मंत्री के जिले से बाहर रहने के दौरान भी लोगों को अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। कैंप कार्यालय पर फरियादियों की अर्जियां प्राप्त होने के बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से जोड़ा जाता है। संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई कराई जाती है।

रविवार को हुई जनसुनवाई में कुल 62 लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों और फरियादियों के बीच समन्वय स्थापित कर मामलों के समाधान की कार्रवाई की गई। निर्धारित समय में अधिक से अधिक जनसमस्याओं को सुनने और उनके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए यह डिजिटल व्यवस्था संचालित की जा रही है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!