महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

घुघली विकास खंड के रामपुर बल्डिहा में बन रहा पूर्वाचल का पहला ओडीओपी परियोजना जो लकडी फर्निचर उद्योग से जुडे उद्यमियो को उपलब्ध कराएगा साझा आधारभूत सुविधाए, डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध संचालन का दिया निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को विकास खंड घुघुली के ग्राम रामपुर बल्डीहा में निर्माणाधीन एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

परियोजना जनपद के प्रमुख ओडीओपी उत्पाद लकड़ी फर्नीचर को प्रोत्साहन देने, आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही है।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर में लकड़ी की गुणवत्ता एवं टिकाऊपन बढ़ाने हेतु वुड सीजनिंग एवं ट्रीटमेंट प्लांट, आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट, सीएनसी बोरिंग मशीन, पैनल सॉ, हाइड्रोलिक प्रेस, एयर कम्प्रेसर, रिजन/कटिंग उपकरणों सहित एक डिजाइनिंग सेंटर की स्थापना राज्य सरकार के सहयोग से की जा रही है। इन सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों एवं कारीगरों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा बेहतर विपणन के अवसर प्राप्त होंगे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पूर्वांचल क्षेत्र में इस प्रकार का यह पहला ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र होगा, जो लकड़ी फर्नीचर उद्योग से जुड़े उद्यमियों को साझा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत अधिकांश मशीनों की स्थापना पूर्ण हो चुकी है तथा केवल बॉयलर एवं ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना शेष है।

जिलाधिकारी ने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बॉयलर एवं ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अवशेष मशीनों की स्थापना कराई जाए तथा केंद्र का संचालन समयबद्ध रूप से प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं की शुल्क निर्धारण प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण कर ली जाए, जिससे केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि यह परियोजना एक जनपद एक उत्पाद सीएफसी योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से लकड़ी फर्नीचर व्यवसाय, सेवा एवं उद्योग से जुड़े उद्यमियों को लकड़ी उत्पादों के लिए गुणवत्तापूर्ण लकड़ी बेहद किफायती दर पर उपलब्ध होगी। जिससे लकड़ी उद्योग गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, एसी उद्योग राकेश जयसवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!