विशेष जनसंपर्क अभियान: भाजपा नेताओं ने संभ्रांत नागरिकों से किया संवाद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सिसवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा कर संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात की और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर उनकी राय जानी।
अभियान के तहत मिठौरा मंडल के टीकर, परसौनी, हरपुर खोस्टा, सेखुई, रुद्रौली तथा मधुबनी ग्राम सभाओं में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कौशल पाण्डेय, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, मुन्ना पाण्डेय और दयानंद पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से संवाद कर सरकार की योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की गई तथा उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से लेकर उन्हें नीतियों एवं कार्यक्रमों में शामिल करने का प्रयास करती है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मंडल अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेष पाण्डेय, गिरधारी गुप्ता, दीपक पाण्डेय, अरुण मिश्रा, नंदलाल भारती मिश्रा, लल्लू सिंह, शिवनाथ सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




