ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ परिवारों को 1,500 करोड़ की सब्सिडी

महराजगंज में करीब 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दीपावली के अवसर पर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी।

इस अवसर पर महराजगंज के विकास भवन सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां करीब 200 महिलाओं को सब्सिडी राशि के डेमो चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल मुख्य अतिथि रहे, जबकि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पहले महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं और उससे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पहले गैस कनेक्शन प्राप्त करना कठिन था, लेकिन अब पात्र महिलाओं को योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराने से लाभार्थी परिवारों को राहत मिलती है और त्योहारों की खुशियां बढ़ती हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से दीपावली की खुशियां दोगुनी होंगी। उन्होंने बताया कि महराजगंज जिले में लगभग 2.58 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने भी जिले में करीब 2.58 लाख पात्र परिवारों को सब्सिडी का लाभ मिलने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों और उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!