करंट की चपेट में आने से इकलौते बेटे की हुई मौत
कक्षा नौ का छात्र था मृतक खेत मे बोझा ढोते समय हुआ हादसा ग्राम सभा देवीपुर का मामला

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । सथानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवीपुर के बनीयहवा टोले पर शनिवार को दिन में खेत से धान का बोझा ढोते समय परिवार का इकलौता बेटा जो कक्षा 9 का छात्र था वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी । सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही थी ।

मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवीपुर के बनीयहवा टोला निवासी सुधीर पुत्र महेन्द्र चौरसिया खेत से धान का बोझा ढो रहा था कि खेत के पास स्थित पंचायत भवन के पास आंधी – बारिश में एक विद्युत पोल गिर गया था जिससे वही एक परिवार में विद्युत सप्लाई बाधित थी तो उक्त परिवार ने दूसरे तार के सहारे लाइट की ब्यवस्था कर ली उक्त तार के कारण गिरे हुए तार में सप्लाई थी इस बात से सुधीर अंजान था उसका शरीर तार की चपेट में आ गया जिससे उसे करंट लग गया वह अचेत होकर गिर गया ।
परिजन ईलाज कराने के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया । बताया जा रहा है कि मेडिकल कालेज पहुंचते – पहुंचते सुधीर ने दम तोड़ दिया डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।
मृतक सुधीर परिवार का इकलौता बेटा था उसकी तीन बहन हैं वह तीसरे नम्बर का था । बहनों में बड़ी बहन साधना की शादी हो चुकी है छोटी दो बहनें सुमन व शालू की शादी नही हुई है । पिता भंडारी का कार्य कर परिवार का भरण – पोषण करते हैं ।
मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया । रात्रि में शव घर पहुंचा तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । मृतक की मां संजू सहित पूरा परिवार अचेत हो – हो कर गिर जा रहा था ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




