ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

केएमसी मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, अब 250 एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश

एनएमसी की मंजूरी से पूर्वांचल में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार, संस्थान में खुशी की लहर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद महराजगंज के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थान को 250 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के साथ ही केएमसी मेडिकल कॉलेज प्रदेश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों की श्रेणी में और अधिक मजबूती से स्थापित हो गया है। इस उपलब्धि से संस्थान के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल में खुशी का माहौल है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित केएमसी मेडिकल कॉलेज अपनी स्थापना के बाद से ही आधुनिक चिकित्सा शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अब सीटों की संख्या बढ़ने से प्रदेश और देश के अधिक छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। साथ ही पूर्वांचल क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी यह उपलब्धि अहम साबित होगी।

एनएमसी से स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की तथा संस्थान के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव का बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान की टीम के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने सभी शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और संकाय सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

संस्थान के सीईओ डॉ. एस.एम. रफिक ने इस सफलता का श्रेय चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व और संस्थान की समर्पित टीम को देते हुए कहा कि स्थापना के समय से ही केएमसी का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्टता स्थापित करना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बढ़ी हुई सीटों के साथ संस्थान की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी और केएमसी हर कसौटी पर खरा उतरेगा।

वहीं डीन प्रो. डॉ. संकल्प द्विवेदी ने कहा कि अब केएमसी पूर्वांचल में सबसे अधिक एमबीबीएस सीटों वाले मेडिकल कॉलेजों में शामिल हो गया है। यह उपलब्धि केवल सीटों की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के भावी चिकित्सकों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि संस्थान में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनुभवी और योग्य चिकित्सा शिक्षकों की टीम कार्यरत है, जिससे छात्रों को आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर वातावरण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल डॉक्टर तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील और दक्ष चिकित्सक तैयार करना है जो समाज की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। साथ ही इस उपलब्धि से महराजगंज और आसपास के जिलों के लोगों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का और अधिक लाभ मिलेगा।

एनएमसी की इस स्वीकृति को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। संस्थान के प्रत्येक सदस्य ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए भविष्य में भी शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प दोहराया। कॉलेज परिसर में दिनभर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा और इस उपलब्धि का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!