मृदा व पर्यावरण सरंक्षण पर निर्भर है मानव का स्वस्थ जीवन,रासायनिक उर्वरक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए है खतराःजयमंगल
खेत बचाओ अभियान में मृदा सरंक्षण व जैविक खेती पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विकास खंड के गौनरिया बाबू में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत मृदा स्वास्थ्य परीक्षण और किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि रमेद्र पटेल ने किया।कार्यक्रम मे कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक खेती को कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने की सलाह दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित कलते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा के केद्र व प्रदेश सरकार पर्यावरण सरक्षंण के लिए वृक्षारोषण अभियान चला रही है। सरकार कृषि मे वैज्ञानिक तकनीकी व हाईटेक कर कृषको की आय बढाने पर जोर दे रही है। श्री कन्नौजिया ने कहा कि मृदा व पर्यावरण सरंक्षण से ही मानव स्वस्थ जीवन यापन कर सकता है। जैविक खेती मृदा व मानव जीवन के स्वास्थ्य के लाए महत्वपूर्ण है।श्री कन्नौजिया ने किसानो से रासायनिक उर्वरको का प्रयोग कम करने की अपील की। खेती बचाओ अभियान मे वसूली फार्म के कृषि वैज्ञानिक डा शिवपूजन यादव ने
कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ किसानों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से गोबर की खाद, जैविक उर्वरक और प्राकृतिक खेती व तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी संजय पटेल ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य खेती की लागत कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और भूमि की गुणवत्ता में सुधार लाना है।प्रगतिशील किसान सत्येन्द्र पटेल ने कहा कि गांव स्तर पर किसानों को जागरूक कर कम लागत में अधिक लाभ दिलाने और स्वस्थ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास से ही जैविक खेती को क्रान्ति मे बदला जा सकता है। प्रधान प्रतिनिधि रमेद्र पटेल ने किसानों को हरी खाद और प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रेमनरायन पासवान कार्यक्रम संयोजक सोनू सिंह एटीएम जय सिंह सुरेद्र तिवारी छेदी शर्मा राजू चौधरी घनश्माम संत चौधरी मुराली प्रसाद आदि किसान मौजूद रहे।




