क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

बेडशीट के फंदे से लटकता मिला 19 वर्षीय युवक का शव, मठिया गांव में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

घुघली,महराजगंज।(न्यूज पैच)। घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में बेडशीट के फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मठिया गांव निवासी यमुना तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र संगम तिवारी शुक्रवार रात रोजाना की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब उसकी छोटी बहन मोबाइल का चार्जर लेने के लिए कमरे के बाहर पहुंची और आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

बताया जा रहा है कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। ऐसे में युवक की मां और छोटी बहन पीछे की ओर से खिड़की खोलकर बाहर निकलीं और उसके कमरे तक पहुंचीं। कमरे का दरवाजा आधा खुला था। अंदर का दृश्य देखकर दोनों के होश उड़ गए। युवक बेडशीट फाड़कर बनाए गए फंदे से लटका हुआ था।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जखीरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता यमुना तिवारी गोरखपुर स्थित एक मंदिर में पुजारी हैं और घटना के समय वहीं मौजूद थे। वहीं उसके बाबा राधेश्याम तिवारी पांडित्य कार्य के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों तत्काल गांव के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!