नाबालिग भगाने के मामले में केस दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा की एक नाबालिग को उसी गांव का एक युवक बहला – फुसला कर भगा ले गया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा निवासी एक व्यक्ति ने सिन्दुरिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिगा पुत्री को उसके गांव का ही एक व्यक्ति 7 जून को बहला – फुसला कर भाग ले गया। नाबालिग के पिता ने अपने आस – पास के रिश्तेदारों के वहां काफी खोजबीन किया, लेकिन नाबालिगा का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी पुत्री ने 9 जून को एक मोबाइल से फोन करके बताई कि उसको गांव का ही एक व्यक्ति भगा ले गया है।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके गांव के ही एक नामजद व्यक्ति के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है
प्रमोद कुमार मौर्य




