57 वे दिन धरने स्थल पर पहुंचे एसडीएम के आश्वाशन के बाद स्थगित हुआ धरना
ग्राम सभा तेंदूअहिया में पट्टे की 55 एकड़ जमीन को लेकर गांव में ही धरने पर बैठे थे किसान

गांगी बाजार ( महराजगंज )।(न्यूज पैच)। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामआशीष के नेतृत्व में ग्राम सभा तेंदूअहिया में 55 एकड़ पट्टे की जमीन को लेकर 56 दिनों से किसान गांव में ही अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर अवनिष त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर लिखित आश्वाशन दिए कि 1 महीने में मामले की जांच कर सकारात्क निस्तारण कर दिया जाएगा उनके आश्वाशन के बाद 56 दिनों से चल रहा धरना बृहस्पतिवार को 57 वे दिन स्थगित हो गया लेकिन वही किसानों अपनी ओर से 10 सितम्बर 2026 तक का समय दिया और कहा कि मांग पूरी न होने पर पुनः धरना दिया जाएगा ।
यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि 1984 व 1996 में ग्राम तेंदूअहिया की परती भूमि पर कृषि पट्टा लगभग 37 किसानों को 55 एकड़ भूमि आवंटित किया गया था । किसानों का आरोप है कि कुछ लोगो द्वारा फर्जी अभिलेख , पावर ऑफ अटॉर्नी व अन्य दस्तावेजो के माध्यम से भूमि पर कब्जा कर लिया । उक्त मामले में अनेको बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही की गई । जांच के नाम पर वर्षों से मामले को लंबित रखा गया । किसानों की मांग है कि विवादित भूमि से कब्जा हटा कर वास्तविक पट्टा धारकों को कब्जा दिलाया जाए । मौके पर एसडीएम सदर अवनिष त्रिपाठी के अलावा तहसीलदार पंकज शाही , नायब तहसीलदार प्रदुम्म सिंह , नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव , कानूनगो दीपक पांडेय , जयचंद , लेखपाल अमरीश पांडेय सहित राजस्व विभाग के तमाम लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट : औसाफ आलम खां सोनू



