ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना घुघली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में थाना घुघली में मु0अ0सं0 220/2026, धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिव कुमार गुप्ता (24) निवासी लक्ष्मीपुर महंथ, थाना घुघली को परसौनी चौराहा से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का एक गोल्डन रंग का एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, आरक्षी उज्ज्वल दीक्षित और आरक्षी जैस्पर विन्द्रो, थाना घुघली शामिल रहे।




