ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मां – बेटे को बस ने मारी टक्कर , दोनो की हुई दर्दनाक मौत 

पतोहू व नाती को लेकर ससुर गोरखपुर गए थे दवा कराने 

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बड़हरा निवासी अफसाना पत्नी अजीबुद्दीन उर्फ सोनू उम्र लगभग 30 वर्ष बृहस्पतिवार दिन में गोरखपुर मेडिकल कालेज के पास स्थित एक हॉस्पिटल के पास एक बस ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी व उसके गोद मे 24 दिन के बेटे हमजा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना पर पहुची गोरखपुर की पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया और सरकारी बस को अपने कब्जे में ले लिया । हादसे के बाद मौके पर सड़क पर जाम लग गया । घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया । पति अजीबुद्दीन सऊदी में रह कर गाड़ी चलाने का कार्य करता है । चार पूर्व वह सऊदी गया था हादसे की सूचना मिलने पर वह वापस घर आ रहा है ।

बताया गया कि जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन अपने नाती हमजा जो अभी 24 दिन का है उसकी आंख में कुछ दिक्कत हो गई थी। जिसकी दवा कराने पतोह अफसाना को बाइक से लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि सीटी हास्पीटल के पास एक सरकारी बस ने टक्कर मार दिया जिससे मां – बेटे की मौके पर मौत हो गई । और निजामुद्दीन को भी हल्की चोट आई । घटना की सूचना पर पूरे घर में कोहराम मच गया गया । पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।

मृतका के पति सउदी में रहकर कर ड्राईवरी करते है उसका आठ वर्षीय एक बेटा रेहान है । इतने बड़े हादसे की सूचना पर पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ।

रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!