जनगणना2027ःप्रशिक्षिए हुए प्रगणक व सुपरवाइजर
बिजली कटौती व भोजन स्टाल पर छाया न होने से उठानी पडी दिक्कत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत की जनगणना2027के प्रथम चरण मे लगे प्रगणको व सुपरवाइजरो कातीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा धनेई मे आयोजित की गयी।प्रशिक्षण के प्रथम दिन मतदान कार्मिको का पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात प्रतिभागियों का परिचय सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण मे चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षु कार्मिको को जनगणना के बारे मे बताया। जनगणना 2027पूर्णत डिजिटल कराया जाना है और इसमे आवास व परिवार के सदस्यो की गणना सहित 33बिंदुओ पर डाटा कलेक्ट करना है।जनगणना का डाटा गोपनीय रखा जाएगा, कोई भी जानकारी विक होने पर कार्यवाही का प्रावधान है जिसके बारे मे विस्तार से चर्चा की गयी।प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रथम सत्र मे जनगणना2027का परिचय व जनगणना की कानूनी पहलू, और द्वितीय सत्र मे जनगणना की नीव रखना,जनगणना मे प्रयुक्त संकल्पनाए और परिभाषाए बताई गयी।एचएलबी सीमाओ का जमीनी सत्यापन विधि और ले आऊट करना, एचएलओ मोबाइएल एप की इंस्टालेशन प्रक्रिया अवलोकन और इसकी बिशेषताओ पर प्रकाश डाला गया। जनगणना के दौरान परिवार के प्रकार आवास जनगणना मकान के पहचान के बारे मे बताया गया।प्रशिक्षण के प्रथम दिन विद्युत कटौती की समस्या से दो चार होना पडा साथ ही भोजन स्टाल मे टेंट व छाया की समुचित व्यवस्था न होने से कार्मिको को दिक्कत उठानी पडी।समेकित विद्यालय धनेवा धनेई मे 11 कक्षो मे लगभग 500कार्मिको को प्रशिक्षित किया गया।




