क्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पनियरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर दबोचे

नहर तिराहे पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर बरामद की बाइक 

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पनियरा थाने की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं।

थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार वाहन चोरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात पुलिस टीम बाकी बंधा नहर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों से आते दिखे। पुलिस को देखकर वे घबराकर भागने लगे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। जब बाइकों के कागजात मांगे गए तो तीनों कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक चोरी की बात कबूल की। थाने लाकर इंजन व चेचिस नंबर का मिलान कराया गया तो बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध थाना पनियरा व थाना श्यामदेउरवा में दर्ज चोरी के मुकदमों से निकला। विजय जायसवाल निवासी ग्राम सतगुर, थाना पनियरा, जलालु निवासी ग्राम कुआचांप, थाना पनियरा, राजा बाबू निवासी ग्राम कुआचांप, थाना पनियरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि विजय जायसवाल गिरोह का सरगना है। 52 साल की उम्र में वह अपने से आधी उम्र के लड़कों को साथ लेकर रैकी करता था। गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले बाजार, अस्पताल और शादी समारोह के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। मास्टर-की और डुप्लीकेट चाबी से लॉक तोड़कर मिनटों में बाइक पार कर देते थे। चोरी की गाड़ियों को ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था या नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया जाता था।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया की तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की और बाइकों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!