अनुशासन और एकता का भाव पैदा करता है स्काउट गाइड: हमीदुल्लाह
साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवाकाजी में तीन दिवसीय शिविर


महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड युवक और युवतियों के लिए एकता और अनुशासन की मिसाल कायम करता है। स्काउट से जुड़कर छात्र-छात्राएं संस्कारित अभिरुचि के हो जाते हैं, जिसका उन्हें जीवन पर्यंत लाभ मिलता है। रोटरी क्लब के सचिव आत्माराम गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड के इस प्रकार से के प्रशिक्षकों से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है और उनके अंदर सामाजिकता राष्ट्रीयता और सौहार्द की भावना विकसित होती है।
विशिष्ट अतिथि सिटीजन फोरम के उपाध्यक्ष विजय सिंह संत ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में अनुशासन और धैर्य के साथ साहस और सौहार्द के साथ नैतिकता की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को देशभक्ति की भावना, भाईचारा, प्रेम के बारे में समझाया। बच्चों को स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर अपने विद्यार्थी जीवन में ही समाज के प्रति सेवा भाव, देश के प्रति एकता और अखंडता की भावना व दैनिक जीवन में काम आने वाले सद्गुण को भी सिखाता है। शिविर के प्रशिक्षक उमेश गुप्ता, नेहा यादव व नितिन कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड हमें समाज सेवा के गुर सिखाता है।
इस मौके पर समाजसेवी रवींद्र जैन, विद्यालय के शिक्षक सत्यनारायण यादव, प्रदीप चौबे, प्रहलाद वर्मा, राजकुमार गौंड, रवींद्र त्रिपाठी, दिलीप दुबे, सौरभ सिंह, दयानंद राव, सुग्रीव विश्वकर्मा, माया देवी आदि उपस्थित रहे।




