दीपावली व छठ पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक

पनियरा (महाराजगंज)। न्यूज पैच।आगामी दीपावली और तेजी से प्रचलित हो रहा आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पनियरा थाने पर मंगलवार को एक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एस एच ओ कुंवर गौरव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में क्षेत्र के पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों और तमाम संभ्रांत नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक में सुरक्षा और शासन के नियमों पर विशेष फोकस किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एस एच ओ कुंवर गौरव सिंह ने शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों से सभी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
एसएचओ ने विशेष रूप से डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित ध्वनि मानकों का ही पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सुप्रीम कोर्ट और शासन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों या अड़चन पैदा करने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




