महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

बृजमनगंज में दिखी बड़े मंगल की धूम, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बृजमनगंज, महराजगंज।(न्यूज पैच)। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर बृजमनगंज के लिए आस्था और भक्ति का दिन बन गया। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित रामलीला पड़ाव के शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के संयोजन में भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

भजन और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं का भारी भीड़ मंदिर परिसर की ओर उमड़ पड़ा। देखते ही देखते पूरा परिसर हनुमान जी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व चेयरमैन राकेश जायसवाल ने सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हनुमान के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया पूरा माहौल भक्ति में रंग गया

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल व उनकी टीम ने व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरण की कमान संभाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इनसे आपसी प्रेम और सद्भाव मजबूत होता है।”

भंडारे की सफलता में नगर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया,झिनक विश्वकर्मा,अनूप चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, राजू जायसवाल,शोभित, दिलीप कन्नौजिया,ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरीशचंद्र सोनकर, लेहरा मंदिर के पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, महिला मोर्चा कुसुम प्रजापति, पूजा जायसवाल नगर के रामकुमार कसौधन, रूपनारायण जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!