सीएमओ ने किया मिठौरा सीएचसी का निरीक्षण
अस्पताल को और साफ सुथरा बनाए रखने का दिया निर्देश

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नवागत सीएमओ डाक्टर सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा जगदौर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका, इमरजेंसी वार्ड, फार्मासिस्ट कक्ष, दवाओ के स्टॉक का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को अस्पताल को और साफ सुथरा बनाए रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर डीएन सिंह, फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता, फार्मासिस्ट सत्येंद्र यादव, श्री प्रकाश पटेल, विवेकानंद मिश्र, मसूद अहमद,शिवेंद्र मिश्रा, मोहन चौरसिया, ओम प्रकाश प्रजापति एवं काउंसलर विजय लक्ष्मी सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




