ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर केक काटकर भव्य रूप से चिकित्सकों का किया गया स्वागत 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद महराजगंज के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया आपको बता दे की मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष समेत चिकित्सकों ने इस अवसर पर केक कटकर एक दूसरे को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर एक दूसरे से संवाद के साथ चिकित्सा जगत में नित्य हो रहे नए प्रयोगों पर चर्चा की गई तथा महराजगंज जैसे सुदूर क्षेत्रों में मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया गया । चिकित्सा के क्षेत्र में केएमसी मेडिकल कॉलेज द्वारा स्थापित नित्य नए आयाम को और बेहतर रूप से स्थापित करने पर भी चर्चा की गई ।

कार्यक्रम के दौरान सीईओ डॉक्टर एम एम रफीक द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा गया कि आप सभी की सहयोग से ही आज केएमसी इस मुकाम तक पहुचा है और हम आगे भी आप सभी से यह उम्मीद करेंगे की आप अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर मरीजों की देखभाल के साथ जनपद ही नहीं पूरे देश के चिकित्सा जगत में केएमसी को स्थापित करेंगे । साथ ही डिप्टी सीईओ डाॅ समशुल हक द्वारा सभी कों प्रोत्साहित किया गया उन्होनें कहा कि हमारें चेयरमैन सर द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में महराजगंज जनपद के नाम को जिस उगते सितारें के रूप में स्थापित करनें का प्रयास किया गया है हम सभी मिलकर इसे पूर्ण करेंगे।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का यह आयोजन न केवल चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करता है, बल्कि चिकित्सा जगत में निरंतर प्रगति और समाज के प्रति सेवा भाव को भी उजागर करता है। इस अवसर पर सभी विभाग के विभागाध्यक्ष ,चिकित्सक एवं अधिकारी और कर्मचारी सामिल रहें ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!