चकरोड़ को लेकर हुआ मारपीट
दोनों पक्षों के आठ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय पुलिस ने चकरोड़ को लेकर हुए मारपीट के मामले में दो लोगों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
इस दौरान सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी उर्मिला पत्नी गब्बर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगायी कि पहले से बने हुए चकरोड़ को गांव की ही प्रियंका, गोविंद, नाथू एवं रूना द्वारा शुक्रवार की भोर में काटा जा रहा था। रोकने पर वे लोग मारने – पीटने लगे।
वही दूसरी तरफ पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी प्रियंका पत्नी प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगायी कि उनके खेत में गांव के ही गब्बर, उर्मिला, पप्पू एवं संदीप चकरोड भर रहे थे। मना करने पर मारने – पीटने लगे। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद मौर्य




