थाना समाधान दिवस : क्षेत्राधिकारी सदर व नायब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में सुनी गयी जनसमस्या

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी सदर मुकेश कुमार गौतम व नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी की मौजूदगी में ग्रामीणों की जनसमस्या सुनी गयी।
इस दौरान थाना समाधान दिवस में अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में भूमि विवाद, रास्ता विवाद , आपसी विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
साथ ही अधिकारियों द्वारा उपस्थित आम जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाय तथा मौके पर जाकर विवादित प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाय । इस अवसर पर थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला समेत तमाम पुलिस कर्मी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद मौर्य




