ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महराजगंज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 785 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक   जयमंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में अमेजॉन, वेयर हाउस, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल पेमेंट बैंक, संगम सोलर सहित 20 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा लगभग 2200 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 1345 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 785 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष   रविकांत पटेल, कॉलेज प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. शांतिशरण मिश्रा सहित जिला सेवायोजन अधिकारी   पंकज सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!