महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
कल ग्रामीण उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

आनंदनगर महाराजगंज।(न्यूज पैच)। कल 24 मई रविवार को आनंद नगर ग्रामीण उप केंद्र पर स्थित जर्जर दो नग इनकमिंग और एक नग आउटगोइंग पैनल को बदलकर नया पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपरोक्त केंद्र से संबंधित बनकटा ,खजुरिया ,पोखारभिंडा एवं संस्तागारिक से संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा।
उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड 11 आनंदनगर ने दिया है उन्होंने बताया कि इससे आगामी गर्मी में और बेहतर विद्युत आपूर्ति होगा। उन्होंने कहा कि समय से समस्त उपभोक्ता विद्युत कार्य अपना कर ले तथा सहयोग प्रदान करें।
रवि श्रीवास्तव




