
सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच ) । अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के क्रम में पास्को एक्ट से संबंधित एक आरोपी को सिन्दुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित रंजन सिंह, हे.का. रवि प्रकाश एवं का. रामजनम यादव की टीम ने बीएनएस की धारा 137(2) , 123 , 351(3) , 64(1) एवं 3 / 4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी दीपक मिश्रा पुत्र नर्वदेश्वर मिश्रा, निवासी – ग्राम बरवा चमईनिया, थाना घुघली को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रमोद मौर्य




