
सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। भारत सरकार की नीति आयोग की टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा एवं चौक का निरीक्षण किया। टीम में धर्मेंद्र, मुकेश तिवारी एवं डीसीपीएम संदीप पाठक शामिल रहे।
इस दौरान टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक एवं मिठौरा के लेबर रूम, एनवीएसयू वार्ड, पीएनसी वार्ड, लैब एवं दवाओं के स्टॉक का बखूबी निरीक्षण किया। साथ ही टीम ने फार्मासिस्ट को बेहतर तरीके से दवाओं को रखने का निर्देश दिये और एचआरपी फॉलोअप को और बेहतर करने का सुझाव भी दिया।
इस अवसर पर डा. प्रियंका दिक्षित, डा. मो. आमिर, अवनिंद्र प्रसाद गुप्त, अमित मिश्रा, रविंद्र यादव, शिवेंद्र मिश्रा, मसूद अहमद, सीमा मिश्रा, धर्मेंद्र, नवनीत उपाध्याय, अवनीश पटेल, विजय लक्ष्मी पटेल एवं अखिलेश गुप्ता समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद मौर्य




